1-
जैसा कि मैंने यह शुरुआत में कहा था, एलजी विंग एक आकर्षक डिवाइस है। यह एक शानदार डिजाईन है जो
स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग को बढ़ाता है। इसे कई सर्टिफिकेट और रेटिंग्स के द्वारा समर्थन दिया गया है।इस
स्मार्टफोन का डिस्प्ले शानदार है। बैट्री बैकअप काफी लम्बा है। दो मुख्य कैमरों की यदि बात करें तो यह
अपना कार्य अच्छी तरह से करते हैं।
इसका जिंबल कैमरा जहां आपको इस निराली दुनिया को कैद कर लेने का वादा करता है। किंतु अफसोस कि
यह वास्तविक नहीं है। LG विंग के स्मार्टफोन का अनुपात (आकार ),बाडी में फिसलन की वजह से इसे टू -
हैंडड डिवाईस की संज्ञा देना उचित है। इस श्रेणी के स्मार्टफोन की चिंता प्रोसेसर को लेकर भी बढ़ जाती है।
साथ ही, यह अच्छी कीमत पर होने के बावजूद भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं है।
एलजी विंग वर्तमान में भारत में लगभग 60K या उससे ज्यादा में उपलब्ध है। आधुनिक डिजाइन की इतनी
ज्यादा इंज़ीनियरिंग लागत के साथ तुलना करने में मुझे कठिनाई जाती है। आखिरकार, जब प्रतियोगिता शुरू
होती है, पंखो (विंग) का लक्ष्य उड़ान भरना है। अब प्रश्न यह है,क्या आप यह साहस करेंगे?
प्रश्न क्रमांक 2
नए स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें.
मौजूदा दौर में स्मार्टफोन की बढ़ती हुई उपयोगिता ने स्मार्टफोन खरीदने सम्बन्धी पहलुओं पर ग्राहकों का
ध्यान केंद्रित किया है. स्मार्टफोन यूजर्स में भारतीयों की बढ़ती लगातार संख्या ने यहाँ स्मार्टफोन कंपनियों के
लिए काफी अवसर उपलब्ध कराए हैं.बढ़ती आवश्यकता के साथ-साथ स्मार्टफोन को अपडेट रखना और नए
फीचर्स के साथ ही अपडेट रहना आवश्यक हो रहा है. स्मार्टफोन लेते समय ग्राहकों का ध्यान जिन महत्वपूर्ण
बिन्दुओं पर होना चाहिए. वह निम्न हैं-
• कैमरा पिक्सल
आमतौर पर आज बाजार में कई कैमरे वाले स्मार्टफोन की भरमार है. एक मोबाईल फोन में 3-4 कैमरे के
साथ ग्राहकों को कई स्मार्टफोन मिल जाते हैं. किंतु पिक्चर क्वालिटी और क्लिएरिटी के पैमाने पर खरे नहीं
उतरते हैं. इसी के लिए हमें कैमरा की संख्या पर नहीं उसके मेगापिक्सल की क्षमता को परख लेना आवश्यक
होता है.
•फोन की स्टोरेज
यह जरूर ध्यान में रखें कि आप जो भी फोन खरीद रहे हो उसकी कम से कम 4 GB RAM और 64GB
ROM होनी चाहिए. इस स्टोरेज से ऊपर का मोबाइल लेना चाहते हो तो आप अपने बजट के अनुसार ले
सकते हो लेकिन अगर आपको अपने मोबाईल में यदि गेम और ढेर सारी खींचे फोटो अपने मोबाइल में रखना
है तो आप को कम से कम इतनी स्टोरेज का मोबाइल तो होना ही चाहिए.
•रैम और प्रोसेसर
मार्केट में तरह-तरह के प्रोसेसर उपलब्ध हैं। स्नैपड्रैगन, एनवीडिया, क्वालकॉम, इंटेल और मीडियाटेक, उनमें
से कुछ हैं। हर प्रोसेसर के अपने फायदें हैं तो कुछ नुकसान भी। मीडियाटेक और क्वालकॉम के प्रोसेसर ठीक
काम करते हैं। वैसे, कुछ डिवाइस इंटेल और एनवीडिया के प्रोसेसर के साथ भी आ रहे हैं। आप इनमें से किसी
को भी चुन सकते हैं।फोन की परफॉर्मेंस बहुत हद तक रैम पर निर्भर करती है। आज की तारीख में स्मार्टफोन
में जिस तरह के फीचर्स आ रहे हैं, उसके लिए 3 जीबी का रैम बेहद जरूरी है।
•बैटरी क्षमता
अगर आप चाहते हैं आपका फोन कम से कम 1 दिन चले तो आपको 4000 MAH से ज्यादा बैटरी का फोन
लेना है | 4000 MAH से कम बैटरी वाले फोन आपको कम बैटरी बैकअप देते हैं | ऐसे में जब भी आप
स्मार्टफोन खरीदने का प्लान करें तो उसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक पर जरूर ध्यान दें।
•ऑपरेटिंग सिस्टम
ऑपरेटिंग सिस्टम मोबाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | आप जो भी स्मार्टफोन खरीद रहे हो उसमें कोशिश
करें कि operating system एक दम लेटेस्ट हो. लेटेस्ट होने के कई फायदे हैं.इससे अपडेट्स के समय और
अपडेट मिलने के अवसरों की संख्या में वृद्धि होती है.
इसके साथ -2 फोन का बजट,Smartphone Build Quality,स्क्रीन रिजोल्यूशन,वाइफाई हॉटस्पॉट की
सुविधाओं पर भी खरा उतरे. उक्त बिंदुओं के आधार पर आप अपने नए फोन को खरीदने के लिए तैयारी कर
PrateekKumarTiwari
Comments
Post a Comment